COVID19 Alert : हो ही गया कोरोना विस्फोट, देश में एक दिन में 90 हजार संक्रमण का आंकड़ा पार

राजधानी दिल्ली में कोरोना का विस्फोट की स्थिति बन चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से कहा गया है कि देश की राजधानी होते हुए दिल्ली ने सबसे पहले सबसे ज़्यादा प्रतिबंध लगा दिए हैं, ऐसा लगता नहीं है कि अभी लॉकडाउन की जरूरत है।

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की चपेट में अब पूरा देश आ चुका है। गुरूवार को कोरोना का आंकड़ा 90 हजार के पार हो चुका है। कई मौतें भी दर्ज की गई है। ओमीक्रॉन के कई मामले भी अलग अलग राज्यों में दर्ज किए गए हैं। बीते दिन की तुलना में यह आंकड़ा 56 फीसदी से भी ज्यादा है। इस दौरान ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़कर 2600 पार हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 19 हजार 206 मरीज ही ठीक हुए हैं। वहीं, दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 6.43 फीसदी पहुंच गई है। ऐक्टिव केस कुल मामलों का 0.81 फीसदी हो गया है। अभी तक देश में कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 43 लाख 41 हजार पार हुआ है। देश में कोरोना से अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,43,41,009 है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,51,09,286 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.43 प्रतिशत हो गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.47 प्रतिशत है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148.67 करोड़ है। देश में अब तक 1,48,67,80,227 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। देश में 3 जनवरी 2022 से बच्चों को भी वैक्सीन दी जा रही है।