Home लाइफस्टाइल Personality Development, अब Like तो बनता है, इसे फाॅलो करें, अजनबी भी...

Personality Development, अब Like तो बनता है, इसे फाॅलो करें, अजनबी भी करेगा Like

कुछ तो कमी होगी आपमें? पर इसे आप शायद मानेंगे नहीं। कुछ बातों को फाॅलो करने से online, offline लोग आपको लाइक करेंगे।

नई दिल्ली। आपको भी लगता होगा कि आप सबकुछ करते हैं। लोगों के साथ गुडी-गुडी रहते हैं, फिर भी लोग आपको पसंद नहीं करते। लोगों की नापसंदी आपके तनाव में डाल देती है। आमतौर पर ऐसा होता है। परिवारवालों की बेफिजूल परेशानियां पूरे घर में स्ट्रेस की वजह बन रही हैं। और अंदर ही अंदर आपके अपनों को सेहत को लील रही है। ऐसे में आप उन्हें सिखाएं जादू यानी दूसरों की पसंद बनने का। आप अनलाइक का कारण खोजते हैं, पर नहीं मिलता। परेशान मत होएं। इसका कारण और निवारण हम खोजकर आपको बताते हैं।

ऐसे बटोरें रियल लाइफ में Likes

माना आपको online लोग पसंद करते हैं। यह भी जान लें कि online और offline की दुनिया अलग है। दोनों जगह पर आपको चाहने वाले होने चाहिए। रियल लाइफ में आप कितने अच्छे हैं, फिर भी लोग आपको पसंद नहीं करते। इस बात का दुख आपको तनाव देगा। इसके लिए आपको खुद पर काम करना होगा। यानी जानना होगा आखि़र आपमें ऐसी क्या और कौन-सी कमी जिस वजह से लोग आपको पसंद नहीं करते।

  • मददगार बनें
  • हंसे और हंसाएं
  • सुनें फिर बोलें
  • रोना-धोना नहीं
  • टच-वच से दूरी
  • चेहरे पर स्माइल
  • दूसरों की प्रशंसा करें
  • मौज-मस्ती करें

जानकरियां भी रखें

इसके अलावा आप कोशिश करें कि विकीपीडिया जैसे बनें। जानते हैं कोइ भी रोतोंरात विकीपीडिया नहीं बन सकता। पर दुनिया में आजकल क्या घट रहा है उसकी जानकारी जरूर रखें। आपकी नाॅलेज ही सबसे अलग और सबसे खास बनाएगी।

करेंट अफेयर्स पर नज़र

अपने व्यवहार में अच्छा हंसी-मजाक, हाजिर जवाबी और जानकारी को शामिल करें, ताकि आपकी बातों से सामने वाले का मनोरंजन के साथ-साथ करेंट अफेयर्स में इजाफा हो।

शब्दों का पैना अर्थ

अगर आप कुछ कहने को बेताब हैं, तो उसमें बिना एक शब्द काटे पूरा बोल डालिए। ठीक उसी तरीके से जब दूसरे बोल रहे हों तो लोगों को अपनी बहुमूल्य सलाह न देते हुए उन्हें सुनना चाहिए।