Viral News, ये हैं लेटर वाले भगवान, मनोकामनाएं लिखकर मांग रहें भक्त

कर्नाटक के एक हासन जिले के अधिष्ठात्री देवी मंदिर प्राचीन मंदिर में हर साल हसनंबा महोत्सव मनाया जाता है। इस बार यहां श्रद्धालु भगवान को मनकामनाएं मन से नहीं हाथों से मांग रहे हैं।

नई दिल्ली। जमाना बदल गया है। या यूं कहें कि रोज की बदल रहा है। कुछ चीजें नहीं बदलीं और ना बदलेंगी। वो है प्यार और इजहार। दोनों के रूप में अंतर देखा जाता है। लव लेटर भी उसी में एक है। भले ये भी अब डिजिटल हो गया है, लेकिन यहां तो कुछ अलग ही दिखा रहा है। भक्त भगवान को लव लेटर लिख रहे हैं। लेटर में प्यार भी है और मांग भी। यह अजीबो-गरीब वाकया कर्नाटक के हासन जिले के अधिष्ठात्री देवी मंदिर प्राचीन मंदिर में दिख रहा है। हासन जिले में स्थित इस प्राचीन मंदिर में हर साल हसनंबा महोत्सव लगता है। हर साल महोत्सव में भारी संख्या में लोग यहां आते हैं।

मन्नतों को पूर्णविराम यहां मिलता है। ऐसी मान्यता है। इस बार कुछ अजीब दिखा यहां। भक्त भगवान को यहां चिट्ठियों में मनकामनाएं लिखा रहें हैं। अब ऐसी बात हो और सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो। ऐसा हो नहीं सकता। एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आप भी पढ़ें- एक भक्त ने पत्र में लिखा है कि होलेनरसीपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को नया विधायक मिले। भगवान ऐसा करो कि वर्तमान विधायक के परिवार के हर किसी की चुनाव में हार हो जाए। आप यहां के लोगों को बचा लीजिए।

बता दें कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार एक हफ्ते के लिए खुलता है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक खोला गया था। यह मंदिर अपने चमत्कारों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह मंदिर दीवाली के दौरान कुछ समय के लिए खोला जाता है। इसके बाद इसके कपाट एक साल तक के लिए बंद कर दिए जाते हैं।