नई दिल्ली। जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और दिल्ली के पहले उपमहापौर लालराम चरण अग्रवाल याद किए गए। राजधानी के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल मीडिया में नेताओं और समाजसेवियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर बात की।
दिल्ली के आईटीओ चौक पर दिल्ली के प्रथम उप महापौर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाला राम चरन अग्रवाल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहेल, दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल सिंह, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
बता दें कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय अग्रणी नेताओं में थे और वे महान् देश भक्तों की श्रेणी में आते हैं। स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण वे कई बार जेल भी गये। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा है।
पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने लाला राम चरण अग्रवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर मैंने जन मानस की सेवा की और विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज सेवा के दायित्वों का निर्वहन कर रहा हॅू तथा आप सभी को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए आह्वान करता हॅू।
महान स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली के प्रथम डिप्टी मेयर स्व० लाला राम चरण अग्रवाल की जयंती पर दिल्ली काँग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने लाला राम चरण अग्रवाल चौक पर पहुँचकर उन्हें याद किया व माल्यार्पण किया।
महान स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली के प्रथम डिप्टी मेयर स्व० लाला राम चरण अग्रवाल जी की जयंती पर दिल्ली काँग्रेस अध्यक्ष श्री @Ch_AnilKumarINC ने लाला राम चरण अग्रवाल चौक पर पहुँचकर उन्हें याद किया व माल्यार्पण किया pic.twitter.com/uWHu0MmSLm
— Delhi Congress (@INCDelhi) December 2, 2021