सिंहस्थ होगा भव्य, क्षिप्रा में बहेगा शुद्ध जल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन या

दव

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामघाट पर माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करते हुए आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान क्षिप्रा में कल-कल बहता शुद्ध जल प्रवाहित रहेगा। उज्जैन की ऐतिहासिकता का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे सम्राट विक्रमादित्य और कालिदास जैसे महान व्यक्तित्वों की कर्मभूमि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश, शिक्षा, चिकित्सा और जल भंडारण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश अपने त्योहारों को आस्था के साथ मना रहा है, जो प्रकृति और परमात्मा से जुड़ने का माध्यम हैं।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश नई पहचान बना रहा है। बाल योगी उमेशनाथ जी महाराज ने आश्वासन दिया कि सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान कर सकेंगे। इस अवसर पर लेजर शो और सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।