नई दिल्ली। सबकी निजता अलग-अलग होती है। इसके सबके अलग-थलग पैमाने होते हैं। ऐसे में आप बेफिजूल फुस-फुस नहीं करें। जो कर रहा, उसका स्वागत करें खुलकर। अभी-अभी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी क। व में शादी में शरीक होने वाले मेहमानों को एक नोटिस जारी किया है।
नोटिस का नाम सुनकर आप घबरा क्यों गए हैं। नोटिस निजता का है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में आने वाले सितारों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। इसमंे लिखा है कि शादी में मोबाइल फोन को उपयोग नहीं करें। क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया या अन्य तरीके से सार्वजनिक करे। वैसे ये नोटिस कपल की ओर से एक इवेंट कंपनी ने जारी किया गया है।
इवेंट कंपनी का अनुरोध
कपल के कहने पर इवेंट कंपनी शादी स्क्वायड की ओर से जारी किए गए नोटिस की कॉपी मेहमानों के वाहनों में और विवाह समारोह स्थल बरवाडा फोर्ट में हर रूम में भी लगाई गई है। मेहमानों से नोटिस में इवेंट कंपनी ने यह आग्रह किया गया है कि वह शादी समारोह से जुड़े किसी भी समारोह के फोटोग्राफ वीडियो सार्वजनिक न करें और गोपनीयता बनाए रखें। इतना नहीं इवेंट कंपनी ने मेहमानों से यह अपील की है कि वो अपने-अपने फोन अपने कमरे में ही छोड़ दें।















