रायपुर। दो दिन पहले सुकमा (Sukma) जिले में हुए नक्सली हमले (Naxal Attack) में करीब काफी जवान घायल हुए और 22 जवानों की मौत हो गई। इसके बाद तमाम सुरक्षा एजंेसियां सतर्क कर दी गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) नई दिल्ली में आला अधिकारियों के साथ बैठक किए। उसके बाद सोमवार की सुबह छत्तीसगढ पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले पर जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में नक्सलियों का सामना करते वक्त शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश आपके शोर्य और बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। अशांति के विरुद्ध इस लड़ाई को हम अंतिम रूप देने के लिए संकल्पित हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सामना करते वक्त शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश आपके शोर्य और बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
अशांति के विरुद्ध इस लड़ाई को हम अंतिम रूप देने के लिए संकल्पित हैं। pic.twitter.com/UCqiRLJICs
— Amit Shah (@AmitShah) April 5, 2021
छत्तीसढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का कहना है कि हमारा ऑपरेशन नहीं रुकेगा। उस क्षेत्र में इस महीने हमारे 2 कैंप स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद नक्सलियों की गतिविधियां सीमित हो जाएंगी। आम जनता को हम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है।🇮🇳 pic.twitter.com/1foFqZBRJI
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 4, 2021
छत्तीसगढ़ के नक्सली मुठभेड़ (Naxali Attack) में चंदौली जिले के धर्मदेव कुमार शहीद हुए हैं। जिले में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। मुख्यमंत्री द्वारा परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता, एक सदस्य को नौकरी और जिले की एक प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर किए जाने की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने कहा कि जब कम से कम 22 जवानों ने अपनी जान गंवाई है और 30 से अधिक जवान घायल हुए हैं। कोरोना से मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रोम जल रहा है और नीरो बांसुरी बजा रहा है।
सीधा सवाल है @bhupeshbaghel जी!
-कोरोना से प्रदेश के लोग मर रहे हैं
-बस्तर में जवान शहीद हो रहे हैंफिर आप असम में क्या कर रहे हैं?
छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी दो घटनाएं हों गई, घर में लाशें पड़ी हैं और आप रैलियां कर रहे हैं।
कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है! pic.twitter.com/mGAlOw4O3a
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 4, 2021