घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो आइसक्रीम

नई दिल्ली। आज आप मैंगो आइसक्रीम बनाने का सोच रहे हैं, तो इसे कम समय में बनाया जा सकता है। और तो और इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होता है।

इसे बनाने के लिए चाहिए

आम के टुकड़े – 2 कप

कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप

दूध – 2 कप

नींबू रस – 1 टी स्पून

चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

ऐसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

गर्मी के मौसम में मैंगो आइसक्रीम न सिर्फ आपके मुंह का जायका बदलती हैं, बल्कि शरीर में भी ठंडक घोलने का काम करती है। मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्ववालिटी वाले आम लें। अब इन्हें धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़ों और चीनी को सॉफ्ट होने तक पीस लें। मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।

जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक एल्यूमिनियम के कंटेनर में इस मिश्रण को डाल दें। अब कंटेनर को पन्नी से कवर कर 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान यह मिश्रण आधा सैट हो जाएगा। फिर इसे फ्रिज से निकालकर दोबारा मिश्रण को सॉफ्ट होने तक पीसें। जब सारा मिश्रण दोबारा पिस जाए तो इसे फिर से कंटेनर में डालकर पन्नी से कवर कर दें। इस बार इसे फ्रिज में 10-12 घंटे के लिए रख दें। इस तरह से आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाएगी। जब यह हार्ड हो जाए तो सर्विंग बाउल में स्कूप कर आइसक्रीम निकाल लें।