नई दिल्ली। वियतनाम के नये जमाने के कॅरियर वियतजेट ने खास दिवाली स्काय डील्स की घोषणा की है, जिनमें वन-वे के लिये बेमिसाल और सभी खर्चों को शामिल करने वाले किराये की शुरुआत सिर्फ 5,555 रूपये (*) से हो रही है। यह शानदार पेशकश गोल्डन वीक, यानि 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2024 के दौरान भारत (नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोच्चि) और वियतनाम (हनोई, हो चि मिन्ह सिटी और डा नांग) के बीच रुट्स पर केवल भारतीय यात्रियों को बुकिंग के लिये उपलब्ध होगी।
यात्री 15 नवंबर, 2024 और 22 मई, 2025 के बीच यात्रा के लिये अपने फेस्टिव ट्रिप्स को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, बिजेनस क्लास के यात्री इस प्रमोशनल वीक के दौरान LEADER20 कोड का इस्तेमाल कर किरायें में 20% की छूट (**) का मजा ले सकते हैं।
जश्न को और भी यादगार बनाने के लिये, 11 अक्टूबर और 15 नवंबर, 2024 के बीच जल्दी से टिकट बुक कराने वाले ग्राहकों को रोमांचक वाउचर्स जीतने का मौका मिलेगा। इनमें वियतनाम के डा नांग में एक 5-स्टार लक्जरी रिसॉर्ट के लिये 50% तक छूट (***) मिलेगी। विश्व-स्तरीय सुविधाओं वाले एक लक्जरी रिसॉर्ट फुरामा रिसॉर्ट डानांग के साथ भागीदारी में वियतजेट दिवाली स्काय डील करने वाले पहले 50 यात्रियों को 50% तक छूट (***) वाले रूम वाउचर्स मिलेंगे। और अगले 100 यात्रियों को 30 अक्टूबर, 2024 से 30 मार्च, 2025 तक ठहरने में 35% छूट (***) मिलेगी।
यह एयरलाइन भारत और वियतनाम के बीच सबसे ज्यादा रूट्स की पेशकश करती है। हर हफ्ते आठ रूट्स पर उसकी 60 उड़ानें नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोच्चि को हनोई, हो चि मिन्ह सिटी और डा नांग से जोड़ती है। यात्री गर्म भोजन में नौ विकल्पों का मजा ले सकते हैं, जिनमें पौष्टिक शाकाहारी व्यंजन भी शामिल हैं। यात्रियों को क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धी दैनिक उड़ानों का फायदा भी होता है।