स्विगी ने लॉन्च किया प्राइम टाइम मेन्यू

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी ऑन-डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने फादर्स डे के खास मौके पर लॉन्च किया है एक अनोखा और मजेदार अभियान – ‘प्राइम टाइम मेन्यू’। यह कैंपेन उन पिताओं को समर्पित है जो न्यूज़ चैनल की तेज आवाज़ और बहसों के शौकीन हैं। इस खास मेन्यू के ज़रिए स्विगी ऐप को न्यूज़ चैनल जैसा लुक दिया गया है – ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइंस, लाइव टिकर और एंकर-स्टाइल फूड हाइलाइट्स के साथ। अभियान का केंद्र एक डिजिटल फिल्म है जिसमें एक बेटी और उसके “न्यूज़ लविंग डैड” की कहानी दिखाई गई है। स्विगी के ब्रांड वीपी मयूर होला ने कहा, “यह कैंपेन पिताओं की आदतों को प्यार और ह्यूमर के साथ मनाता है।”