‘राणा नायडू 2’ पर राणा डग्गुबाती का खुलासा: लाइन भूल जाते थे, स्नैक ब्रेक लेना पसंद

नई दिल्ली। ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन दो साल बाद लौट आया है, जिसमें राणा डग्गुबाती, वेंकटेश डग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, सुरवीन चावला और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। IMDb के ‘बर्निंग क्वेश्चन’ सेगमेंट में टीम ने शो से जुड़े अनुभव साझा किए।

जब पूछा गया कि शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा लाइन भूलता है और स्नैक ब्रेक लेता है, तो सबकी नजर राणा डग्गुबाती पर गई। वहीं, सबसे अच्छे मोटिवेशनल टॉक देने वाले क्रिएटर करन अंशुमन को बताया गया और सबसे ज्यादा लाइन में बदलाव करने वाले अभिषेक बनर्जी रहे।

कृति खरबंदा ने कहा कि शो का फॉर्मेट काफी थका देने वाला था, लेकिन वह सेट पर बेहद सहज महसूस करती थीं। राणा ने कहा कि चाचा वेंकटेश के साथ स्क्रीन शेयर करना उन्हें और करीब ले आया।