Home राष्ट्रीय सर्दी के मौसम में मर रहे हैं आंदोलनरत किसान, प्रियंका ने जताई...

सर्दी के मौसम में मर रहे हैं आंदोलनरत किसान, प्रियंका ने जताई चिंता

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे है किसान सर्दी के इस मौसम में मर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब तक 54 किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार और किसान संगठन के बीच भले ही वार्ता का दौर हो रहा है, लेकिन अब तक समाधान होता नहीं दिख रहा है। आज तो किसान संगठनों ने आर पार की लडाई का एलान भी कर दिया है।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के अनुसार, गाजीपुर बाॅर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। आंदोलनरत किसान 70 वर्षीय सरदार कश्मीर सिंह आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। वे बिलासपुर, रामपुर के रहने वाले थे। किसान ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है और एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अपना अंतिम संस्कार गाजीपुर बाॅर्डर पर करने की ही बात कही है।

इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा है कि सर्द मौसम में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान भाइयों की मौत की खबरें विचलित करने वाली हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक अभी तक 57 किसानों की जान जा चुकी है और सैकड़ों बीमार है। महीने भर से अपनी जायज मांगों के लिए बैठे किसानों की बातें न मानकर सरकार घोर असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है।

किसानों के पैरोकार स्वराज इंडिया के योगेन्द्र यादव का कहना है कि अगर 26 जनवरी तक हमारी बातें नहीं सुलझती तो दिल्ली के तमाम मोर्चों से किसान दिल्ली के अंदर घुसकर अपनी किसान गणतंत्र परेड करने के लिए मजबूर होंगे।

किसान आंदोलन का आज दो जनवरी को 38वां दिन हैं और अबतक 54 किसानों की इस आंदोलन के दौरान विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट में पंजाब सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से इससे पहले 53 किसानों की मौत का उल्लेख था। 20 किसानों की जान पंजाब में और 33 की जान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन के दौरान गयी। दिल्ली की सीमा पर एक और जान जाने से यह 33 का आंकड़ा बढ कर अब 34 हो गया है।

Exit mobile version