केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में रंग की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है.एक पत्रकार ने जब अनुराग ठाकुर से रंग की राजनीति पर सवाल किया तो उन्होनें कहा कि हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं। दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं.
#WATCH हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं। दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं: "रंग की राजनीति" के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/KLnQj8nEYH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप चाहे उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करने या अपने सपनों को साकार करने के लिए दूसरे देश में रह रहे हो लेकिन आपके दिल में भारत बसता है और भारत के लिए आपका दिल धड़कता है।भारत हजारों वर्षों के सभ्यतागत इतिहास, आध्यात्मिकता का देश है; जिसने दुनिया को “शून्य” दिया और एक जो आज सॉफ्टवेयर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और सामाजिक रूप से अपनाए गए ऐतिहासिक डिजिटल परिवर्तनों में दुनिया के लिए एक स्पॉटलाइट के रूप में उभर रहा है!केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब हम भविष्य में काम करने की बात करते हैं तब हम ABC की बात करते हैं। इसमें A का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, B का मतलब ब्लॉकचैन और C का मतलब क्लाउड कंप्यूटिंग है। 21वीं सदी में नई तकनीक से काम के नए क्षेत्र बनेंगे।यहीं नहीं अपने संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत 2022 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।