Bollywood News : कश्मीरी पंडितों के जीवन को बयां करती है फिल्म द कश्मीर फाइल्स

अभी हर ओर द कश्मीर फाइल्स का जिक्र हो रहा है। हरेक के जुबान पर इसकी चर्चा। तमाम सोशल प्लेटफार्म पर इसको लेकर बात। ऐसा नहीं है कि कश्मीर की समस्याओं और कश्मीरियों के दर्द को लेकर यह पहली बार दिखाई गई है। इससे पहले भी कई सिनेमा में इसका जिक्र हो चुका है।

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी समेत कई अन्य सीनियर एक्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में 1989 के दशक के उस वक्त को दिखाया गया है, जब कश्मीर में बढ़ते इस्लामिक जिहाद के कारण हिंदुओं को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अनुमान के मुताबिक, 90 के दशक में इस्लामिक आतंक के कारण कुल 140,000 कश्मीरी पंडितों में से करीब 100,000 लोग पलायन कर गए थे।

हालाँकि, 2011 तक करीब 3000 परिवार भी घाटी में नहीं बचे थे। अपने शीर्षक पर खरी उतरते हुए, ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देनेवाला कथन है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।

इससे पहले मिशन कश्मीर  का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया। इस फिल्म में कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया था। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उस लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसे भड़काकर गलत दिशा दिखाई जाती है।फिल्म ‘शिकारा’ में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में हिंदू-मुस्लिम की लव स्टोरी के साथ-साथ कपल की दर्दनाक स्थिति का चित्रण किया गया है।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फितूर’ की कहानी कश्मीर के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तबू मुख्य भूमिका में थे।फिल्म ‘तहान’ में कश्मीर में फैले आतंकवाद की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्थानीय साहूकार आठ साल के लड़के का पालतू गधा एक ऋण के एवज में ले जाता है।फिल्म ‘यहां’ में आतंकवादियों और आर्मी के बीच के टकराव को दिखाया गया है।