नई दिल्ली। कल रात से ही सबकी निगाहें बार-बार तस्वीरें जूम करके देख रही हैं। तस्वीरों में कुछ ऐसा-वैसा नहीं, फैंस की जान है। सही तो कह रहे हैं। जैसे कैट-विक्की एक दूसरे की जान हैं, वैसे ही उनके फैंस की जान हैं उनमें बसती है। ऐसा हम नहीं कह रहे। भई, सोशल मीडिया के हर हैंडल पर ऐसा देखने को मिल रहा है। हुआ यूं कि कल कैट और विक्की को देर शाम देखा गया। ओह! इतना सुनते ही आपने शुरू हो गया दिमाग कहानी बुनने में। गॉसिप में नहीं जाएं। दोनों क्या कर रहे हैं, शादी करेंगे या नहीं, उम्र का फासला या किससे मिल रहे इससे आपको जानने का भी हक नहीं है। फिर इसके साथ नेगेटिव गॉसिप शुरू कर देते हैं।
अरे! सबको आजादी से जीने का हक है। आपकी दूसरों के जीवन में घुसपैठ प्यार नहीं खुराफती दिमाग को दर्शाता है। पूरा सच जान लो अब। कल दोनों अलग-अलग कार में सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस में देखे गए थे। वहां दोनों को क्या काम था इसे पर्सनल ही रहने दें। दोनों की स्पॉटिंग के बाद से ही उनके फैंस हैरान हैं कि दोनों के बीच क्या पक रहा है।
आउटफिट भी जानें
कैटरीना हरे रंग की प्लेड शर्ट में नजर आईं, जबकि विक्की ने काले रंग की पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी।
जैसे ही ये तस्वीर आउट हुई फैंस और अन्य लोगों में उत्सुकता बढ़ती गई। सब जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या पक रहा है। इंस्टाग्राम पर एक ने लिखा, “यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि यह क्या था।“ कुछ ने लिखा कि ’एक्साइटेड’, ’अच्छी जोड़ी है’, ‘द पावर ऑफ दिस कपल’ आदि।