Bollywood News, क्या हुआ प्रियंका? कैसे हुआ? कहीं?, फोटो देखकर डर लग रहा है, बताओ जल्दी

इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक फोटो शेयर की। फोटो काफी डराने वाली है। हमारी प्रियंका का चेहरा खून से लथपथ दिख रहा है। क्या इसमें छिपी सचाई।

नई दिल्ली। हमारी प्रियंका जख्मी हो गई हैं। भई, हम झूठ नहीं बोल रहे। यकीन नहीं आता तो प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पेज देख लो। ये कोई सुनी-सुनाई बात नहीं है। प्रियंका ने खुद खून से लथपथ चेहरे की अपनी तस्वीर शेयर की है। देख ली आपने प्रियंका की वो शॉकिंग फोटो? मानी हमारी बात।

ये फोटो प्रियंका ने खुद शेयर की है। पता है उनकी ये फोटो देखकर आपका मूड ऑफ हो गया है। इतना परेशान नहीं हों आप। प्रियंका ने तस्वीर के साथ बताया कि ’सिटाडेल’ के सेट पर शूटिंग के दौरान वह चोटिल हुई हैं। फैंस को पहले यह लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है, लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं।

’सिटाडोल’ है एक वेब सीरीज

जहां हमारी देसी गर्ल होगी वहां सुर्खियां तो होंगी ही। प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ’सिटाडेल’ काफी समय से सुर्खियों मे है। इसकी शूटिंग लंदन में हो रही है। आजकल वह इसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका की इस सीरीज की चर्चा चारों ओर है, क्योंकि इसमें उनका एक जुदा अवतार देखने को मिलने वाला है। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। सिटाडेल’ सीरीज में जासूस बनी हैं प्रियंका।

न्यू प्रोजेक्ट्स

प्रियंका के पास काम ही काम है आजकल। अभी ’सिटाडेल’, फिर ’गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के स्टार रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह प्रियंका की पहली वेब सीरीज है। यह तो रही प्रियंका की वेब सीरीज की बात। इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका- फिल्म ’मैट्रिक्स 4’, फिल्म ’टेक्स्ट फॉर यू’, जी ले जरा’।