नई दिल्ली। सचिन तेंदुकलकर की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम होगी। उनके जैसी सोच के लोग कम ही होते हैं। यदि होंगे भी कहेंगे अच्छी बातें, पर करेंगे अपनी मन की। आप समझ गए होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। एक सफल शख्स चाहता कि उसके बच्चे भी उन्हीं को फॉलो करें। ऐसा करने के लिए वो बच्चों के साथ जोर-जब्दर्सती तक कर गुजरते हैं। यू आ आर ग्रेट मास्टर ब्लास्टर सचिन।
सचिन की सारा बेटी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आजकल सुर्खियों में हैं। असल में सारा ने करियर का चुनाव पापा जैसा नहीं, बल्कि मॉडलिंग को चुना है। सारा ने हाल ही में बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की है। बता दें किउन्होंने एक क्लोथिंग ब्रैंड के लिए बतौर मॉडल काम किया है जिसका प्रमोशनल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अभिनेत्री बनिता संधू, तानिया श्रॉफ के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं।
ऑल द बेस्ट सारा
सारा के पिता को दुनिया पहचानती है। अब सारा को भी जरूर जानेगी। अच्छी बात यह ह्रै कि सारा सब अपने दम-खम पर कर रही हैं। हमारी बेस्ट विशेज हैं सारा के साथ हैं। 24 वर्षीय सारा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं और यही वजह है कि इंटरनेट पर उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। सारा ने अपना ये नया प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।















