Bolywood News, अर्जुन कपूर ने दीं शनाया को ऑनलाइन विशेज

शनाया है अर्जुन कपूर की लिटिल सिस्टर, तो उसपर प्यार तो बनाता है। शनाया कपूर के 22 बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने दी स्पेशल इमोशनल विश।

नई दिल्ली। कपूर फैमिली का हिस्सा है शनाया कपूर। ओह! कपूर फैमिली है, बोनी कपूर वाली। अब आपको और रिश्ते नहीं बताएंगे। जानते हैं, आपको सब पता है। अभिनेता संजय कपूर को पहचानते हैं? सही पहचाना। फिल्म सिर्फ तुम के हीरो। जी अब वो बहुत बड़े हो चुके हैं। उनकी बेटी है शनाया कपूर। अब समझ गए अर्जुन कपूर और शनाया कपूर का रिश्ता। आज शनाया मना रही हैं 22 वां बर्थडे, तो भाई अपनी लिटल स्टिर को स्पेशल वाली विश तो देंगे ही। सोशल मीडिया पर शनाया को फैमिली और फ्रेंडस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पर सबसे खास है अर्जुन कपूर की शुभकामना। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शनाया के साथ एकतस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही अभिनेता ने बर्थडे गर्ल को टैग करते हुए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा हैं। पोस्ट में लिखा, हैप्पी बर्थडे शनाया कपूर, मैं आशा और प्रर्थाना करता हूं कि ये साल आपको अपने काम और जिन लोगों से आप मिलते हों उनमें खुशी खोजने मौका दे। इस साल का खूब लाभ उठाएं क्योंकि ये आपके जिंदगी की नींव रखेगा। आप जैसे हैं वैसे ही फोकस्ड होकर हमेशा की तरह मुस्कुराती रहो।’

आपको भी फैंस की तरह अर्जुन का यह फैमिली पर्सन वाला अंदाज जरूर पसंद आएगा। अजी, आप भी उनकी इंस्टा पोस्ट देखिए और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें।