UP Assembly Election 2022 : दिल्ली में ठीक किए, यूपी में भी बेहतर बनाएंगे सरकारी स्कूल : अरविंद केजरीवाल

Yogi सरकार के Corona Mismanagement की पूरी दुनिया में थू-थू हुई। इसलिए इन्होंने America की Magazine में Ads देने में करोड़ों रुपए फूंक दिए । अगर इन्होंने अच्छा काम किया होता तो इन्हें इश्तिहार नहीं देने पड़ते ।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई सियासी हमले किए। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं। आप की सरकार बनेगी, तो दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश का विकास किया जाएगा।

लखनऊ में रैली के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ श्मशान घाट बनवाएं और ना केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाया। कोरोना के दौरान सबसे खराब व्यवस्था उत्तर प्रदेश में हुई थी। 5 साल में इन पार्टियों ने जानबूझकर देश को गरीब और अशिक्षित रखा ताकि हम इनकी रैलियों में जाते रहें और इनके वोट बैंक बनते रहें। सरकारी स्कूलों को खराब रखा, 5 साल में अगर हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो क्या UP में नहीं हो सकते थे?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार आने पर 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हम हर महीने 1000 रुपए देंगे। BJP ने कहा कि महिलाओं को हज़ार-हज़ार रुपए दे दिए तो महिलाएं बिगड़ जाएंगी। मैंने कहा तुमने हज़ारों रुपए डकार लिए तुम नहीं बिगड़े, हज़ार रुपए में महिलाएं बिगड़ जाएंगी?