Cruise Drug Case : आज होगी आर्यन खान की जेल से रिहाई

शाहरूख खान की मन्नत आज पुरी होगी। उनके बेटे आर्यन खान आज 26 दिन उनके घर मन्नत पहुंचेंगे। ऑर्थर रोड जेल से लेकर शाहरूख खान के घर तक मीडिया वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।

मुंबई। बॉम्बे हाइकोर्ट ने तीन दिन पहले जमानत दे दी। कानूनी प्रक्रिया चल रही है। स्योरिटी भी अभिनेत्री जूही चावला की ओर से दी दी गई। अब जेल प्रशासन की ओर से कही गई है कि आज दोपहर में बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ऑर्थर रोड जेल से रिहाई होगी।

ऑर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल की ओर से कहा गया है कि उसके साथ बाकी जितने कैदियों के बेल ऑर्डर आए हैं, उनके साथ उसे छोड़ा जाएगा। 10-12 बजे तक छूट जाएगा। रिहाई के आदेश मिल गए हैं, प्रकिया चल रही है।