CWG 2022 : भारत की झोली में आए कई और पदक, पूरा देश दे रहा है बधाई

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों का बर्मिंघम में हो रहे है राष्ट्रमंडल खेल में प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। भारत के लगातार सात बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पैरा पावरलिफ्टर सुधीर लाठ ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने के ऐतिहासिक कारनामे के लिए सुधीर को बधाई। आपके उत्साही प्रदर्शन और समर्पण ने आपको भारत के लिए पदक और गौरव दिलाया है। आप अपने भविष्य के प्रयासों में चमकें।”

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “श्रीशंकर को कॉमनवेल्थ गेम में हाई जंप में रजत जीतने के लिए बधाई। आपकी हाई जंप राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक लाया है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि अनगिनत भारतीयों, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करेगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, सुधीर द्वारा #CWG 2022 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल काउंट की शानदार शुरुआत… वह मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें आगामी सभी प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं। एम. श्रीशंकर का राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक एक विशेष है। दशकों बाद भारत ने #CWG में पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीता है। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए अच्छा है।

गौर करने लायक यह भी है कि गुरुवार रात कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच हुई मुकाबले के बाद सेमीफाइनल का शेड्यूल साफ हो गया है। मेजबान इंग्लैंड कीवी टीम को 7 विकेट से मात देकर टेबल टॉपर रही। सेमीफाइनल में ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और भारत ने कदम रखा है, वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अगले पड़ाव में पहुंचने में कामयाब रही है। सेमीफाइनल 1 में ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर रहने वाली भारतीय टीम का सामना पहले सेमीफाइनल में ग्रुप बी की टेबल टॉप यानि कि इंग्लैंड से होगा।

भारत की पदक तालिका

🥇🥇🥇🥇🥇🥇
🥈🥈🥈🥈🥈🥈🥈
🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉