नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को लालकिले पर उत्पात मचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के अमृतसर से आरोपी गुरजोत सिंह की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच अपने स्तर से पूछताछ कर रही है। उसके बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव की ओर से कहा गया है कि 26 जनवरी के लाल किले के मामले में कल अमृतसर से गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनाम की घोषणा भी की थी। क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लाल के ऊपर उस समय जो भी गतिविधियां हुई थीं, उसमें इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है इसलिए इसे आज क्राइम ब्रांच को सौंपा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि इस आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के हाथ कई प्रकार की जानकारी मिल सकती है। इसका लाभ आगामी किसान आंदोलन की धार को कम करने में किया जा सकता है। जिस प्रकार से केंद्र सरकार की ओर से किसान नेताओं को बातचीत के लिए संकेत दिए जा रहे हैं। ‘
मैं सभी किसान यूनियन के लोगों को कहना चाहता हूँ कि उनको अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए।
भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए भी तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है। pic.twitter.com/VUxrAh8MZl
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) June 26, 2021
वहीं, किसान नेता बातचीत को अभी तैयार नहीं दिख रहे हैं।
हमारे जिन पदाधिकारियों को पकड़ा हैं उन्हें या तो तिहाड़ जेल भेजो या फिर राज्यपाल से इनकी मुलाकात कराओ। हम आगे बताएंगे कि दिल्ली का क्या इलाज करना है। दिल्ली बगैर ट्रैक्टर के नहीं मानती है। लड़ाई कहां होगी, स्थान और समय क्या होगा यह तय कर बड़ी क्राांति होगी: किसान नेता राकेश टिकैत pic.twitter.com/bfPyJlbih6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2021