आम पन्ना रोज पिएं, बॉडी रहेगी कूल

छोड़िए कोला, पीजिए आम पन्ना। इसे बनाना है बहुत सरल।

नई दिल्ली। गर्मी में कच्चे आम की मदद से आम पन्ना घर-घर में बनाया जाता है। गर्मी का मौसम आते ही हम सभी तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। अमूमन लोग कोल्ड ड्रिंक्स या शुगरी ड्रिंक्स पीना अधिक पसंद करते हैं। यह पीने में भले ही टेस्टी हों, लेकिन इन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए, आपको अपनी प्यास बुझाने के लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स पीनी चाहिए, जो टेस्टी और हेल्दी हों। ऐसे में आम की मदद से ड्रिंक्स बनाना अच्छा विचार हो सकता है।

गर्मी के मौसम में हम सभी आम जरूर खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कच्चे आम की मदद से कुछ ड्रिंक्स भी बना सकते हैं। कच्चे आम की मदद से बनने वाली ये ड्रिंक्स पीने में काफी टेस्टी होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में कच्चे आम की मदद से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

आम पन्ना बनाने के ​लिए चाहिए ये सामग्री-

– 2 कच्चे आम

– 1/2 कप चीनी या गुड़

– 1 चम्मच काला नमक

– 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

– पुदीने के पत्ते

– ठंडा पानी

आम पन्ना बनाने का तरीका-

– कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें।

– ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें।

– गूदे को चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर के साथ मिला लें।

– मिश्रण में ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

– पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।