नई दिल्ली। फेस्टिवल के दिन शुरू हो गए हैं। हर ओर खुशी और उमंग का माहौल है। आजकल नवरात्र चल रहे हैं। यानी मां दुर्गा के पवित्र नौ दिन। आज सप्तम नवरात्र है। दुर्गा पूजा का सातवां दिन। यानी शप्तमी को खास पूजा-अर्चना की जाती है। यह पूजा करने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सांता क्रूज के पूजा पंडाल में परिवार के साथ पहुंची। हमारे कैमरे ने उनकी तस्वीरों को कैद किया। यकीन मानिए काजोल आज लाल साड़ी में पहले से भी ज्यादा ऐलीगेंट लग रही थीं।
सूत्रों ने बताया कि उनकी साड़ी को फैशन डिजाइनर पुनीत बालाना ने डिजाइन किया था। ये साड़ी में काजोल पर कंप्लीट एथनिक, फेस्टिव और मॉर्डन लुक दे रही है। इतना ही नहीं काजोल ने इस साड़ी के साथ रेड एंड व्हाइट कलर का प्रिंटेड ब्लाउज पहना है। सोशल मीडिया में उन्होंने अपनी इस लुक में पूजा पंडाल की तस्वीरें शेयर की है। इसकी कैप्शन में लिखा है- ’स्टार्टिड ऑफ ऑल ब्यूटीफुल एंड देन समवॉन क्रैैैक्ड जोक’।