भारत सरकार ने दी जानकारी, कीव से सभी भारतीय छात्र सुरक्षित निकले

नई दिल्ली। पूरी दुनिया की नजर यूक्रेन की राजधानी कीव पर है। भारत सरकार की सबसे बड़ी चिंता यहां पढ़ रहे छात्रों को लेकर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार छात्रों को निकाला जा रहा है। भारतीय वायुसेना को भी इस काम में लगाया है। अब जानकारी दी गई है कि राजधानी कीव से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन से 12 हजार छात्र यानी 60% निकल चुके है और 40% अभी यूक्रेन में है। इनमे 20% सूमी और khaarkiv में और 20% पश्चिमी सीमा पर हैं।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है। भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं।