बहादुरगढ़। घर जाने के लिए महिलाएं तैयार थी। स्टेशन से उन्हें अपने गंतव्य के लिए रेल पकड़नी थी। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पंजाब से आईं थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। फुटपाथ पर खड़ी थी, तभी तेज आती वाहन ने कुचल दिया। अब तक तीन महिलाओं के मौत होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया है। घटना में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौत हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले में एक ट्रक द्वारा किसान आंदोलनकारियों को कुचल दिया गया। इस हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई, वहीं 3 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर उन्हें रौंद दिया।
इस घटना के संदर्भ में झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने भी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत। डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों को कुचला। हादसे के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर किसानों का जमावड़ा लग रहा है।
घटना झज्जर में बहादुरगढ़ बाइपास फ्लाईओवर के नीचे हुई है..जहां रोड पर एक रफ्तार ट्रक आंदोलनकारियों को कुचलते हुए निकला। वहां कई महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थींं। उसी दौरान ट्रक की चपेट में आईं।
Haryana News : झज्जर में दर्दनाक हादसा, 3 आंदोलनकारी की हुई है मौत
बहादुरगढ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, ।डिवाइडर पर बैठी महिला किसानों को कुचला।