राम कपूर और मोना सिंह की नई सीरीज़ ‘मिस्ट्री’ का ट्रेलर रिलीज़, 27 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू

 

मुंबई। जियोहॉटस्टार ने अपनी नई क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्ट्री’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस अनोखी कहानी में राम कपूर eccentric और जीनियस डिटेक्टिव अरमान मिस्ट्री के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने अनोखे तरीकों से जटिल अपराधों को सुलझाते हैं। उनके साथ मोना सिंह हैं, जो तेज़-तर्रार और आत्मविश्वासी पार्टनर सहमत की भूमिका निभा रही हैं।

यह सीरीज़ 27 जून 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ‘मिस्ट्री’ को बनिजे एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है।

यह शो अमेरिकी हिट सीरीज़ Monk का भारतीय रूपांतरण है और इसमें शिखा तलसानिया व क्षितीश दाते जैसे कलाकार भी शामिल हैं। रोमांच, हास्य और थ्रिल का मिला-जुला अनुभव देने वाली यह सीरीज़ दर्शकों को एक अनोखी जासूसी दुनिया में ले जाएगी।