हैप्पीडेंट का नया कैंपेन: “चमकिंग गम – चमका मुस्कान, जगमग जहान” ने मचाया धूम

नई दिल्ली। भारत की लोकप्रिय च्युइंग गम ब्रांड हैप्पीडेंट ने अपने नए कैंपेन “चमकिंग गम – चमका मुस्कान, जगमग जहान” के ज़रिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। परफेटी वैन मेले इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह ऐड फिल्म एक सिनेमाई अनुभव देती है, जो मुस्कान की चमक से सामाजिक बदलाव लाने का संदेश देती है।

इस अभियान की रचना मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के प्रमुख प्रसून जोशी ने की है और निर्देशन किया है चर्चित विज्ञापन निर्देशक विनील मैथ्यू ने। संगीत की ज़िम्मेदारी शांतनु मोइत्रा ने निभाई है। फिल्म में युवाओं को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी, कल्पनाशीलता और चंचलता का खूबसूरत मेल दिखाया गया है।

परफेटी इंडिया के एमडी निखिल शर्मा ने कहा, “यह कैंपेन ब्रांड की जड़ों से जुड़ा रहते हुए आधुनिक दर्शकों से जुड़ने का प्रयास है।” वहीं, विपणन निदेशक गुंजन खेतान ने कहा, “यह सिर्फ विज्ञापन नहीं, एक भावना है जो मुस्कान की शक्ति को दर्शाती है।”

हैप्पीडेंट का यह नया प्रचार एक बार फिर यह साबित करता है कि रचनात्मक सोच और उद्देश्यपूर्ण कहानी किस तरह एक साधारण उत्पाद को असाधारण बना सकते हैं।