कोरोना के साथ हार्ट अटैक, हुआ टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन

रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, 'बॉस मजा आ गया।' वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।' : रोहित सरदाना

नई दिल्ली। टीवी पत्रकारिता का जाना माना नाम रोहित सरदाना (Rohit Sardana) नहीं रहे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना (COVID19) से संक्रमित थे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया और बचाया न जा सका। रोहित के निधन की सूचना मिलते ही आजतक में मातम फैल गया है। किसी को इस मौत को लेकर यकीन नहीं हो रहा है।

भारत के महामहिम रामनाथ कोविंद ने भी पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विट किया, लोकप्रिय न्यूज़ ऐंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।

इनके निधन के बाद कई पत्रकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दीं।

सुधीर चौधरी- अब से थोड़ी देर पहले @capt_ivane का फ़ोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है.. ॐ शान्ति!

साक्षी जोशी- आज तक के एंकर रोहित सरदाना के निधन की खबर ने अंदर तक हिला दिया है। ये अत्यंत ही दुखद समाचार है। अब तक विश्वास नहीं हो पा रहा है। ये किसकी नज़र लग गई हमारे देश को। बस अभी निशब्द हूँ।

चित्रा त्रिपाठी- हँसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियाँ. उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था @sardanarohit जी.
आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर. कुछ कहने को अब बचा ही नहीं.

राणा यशवंत- रोहित तुम सदमा दे गए यार! बहुत क़ाबू करने के बावजूद ऐसा लग रहा है कि शरीर काँप रहा है। ये ईश्वर की बहुत बड़ी नाइंसाफ़ी है!! ऊपर अगर कोई दुनिया है तो तुमको वहाँ सबसे शानदार जगह मिले। तुम ज़बरदस्त इंसान थे। इससे ज़्यादा अभी कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूँ। उफ़्फ़्फ़्फ़्फ़्फ़्फ़!!

श्याम मीरा सिंह : एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे, कुछ देर पहले उन्हें अचानक cardiac arrest आया. हालांकि उनका कोविड का भी इलाज चल रहा लेकिन कोविड को लेकर वे लगभग कंट्रोल वाली स्थिति में थे. उनका इलाज Metro Multispecialty Hospital नोएडा में चल रहा था. उनकी दो प्यारी बच्चियां हैं, भगवान इन बच्चियों को हिम्मत बक्शे. किसी भी मुल्क, मजहब, जाति, नस्ल के बच्चे पिता का ‘न होना’ डिजर्व नहीं करते. पिता की अनुपस्थिति शायद ही भरे.