Bollywood News : जन्मदिन के अवसर पर ‘वेधा’ के नए लुक में दिखे ऋतिक रोशन

जन्मदिन पर अपने चाहनों वाले को नया तोहफा दिया है एक्टर ऋतिक रोशन ने। अपनी नई फिल्म में अपना विलेन वाला लुक ट्विटर पर शेयर कर दिया। जन्मदिन के साथ ही आने वाले फिल्म को फैंस खूब सारा लाइक्स और कमेंट्स से नवाज रहे हैं। टीनएबी परिवार की ओर से भी भारतीय सिनेमा के इस एक्टर को हैप्पी बर्थडे...

नई दिल्ली। आज यानी 10 जनवरी को बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋतिक रोशन का जन्मदिन है। इस बार कोरोना के कारण वह पहले की तरह कुछ अधिक नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अपने नई फिल्म विक्रम वेधा में अपने लुक को जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम पर जैसे ही यह लुक शेयर किया गया, उनके फैन्स ने खूब सारा प्यार लुटाया है। अभी सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन खूब चल रहा है।

विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन विलेन बने हैं, जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान। इस फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने की बात की जा रही है। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट और उसी की पार्टनरशिप कंपनी वाई नॉट स्टूडियो ने बनाया। दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे… इस लुक में ऋतिक बिल्कुल विलेन लग रहे हैं। मूल रूप से तमिल में बनी ‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने काम किया। गायत्री और पुष्कर ने ही ओरिजनल ‘विक्रम वेधा’ को भी लिखा और निर्देशित किया है। ये दोनों ही फिल्म की रीमेक भी बना रहे हैं।

अब तक अपने जन्मदिन पर ऋतिक रोशन अपने प्रशंसकों से मिलते रहे हैं। अपने घर पर आयोजन करते आ रहे थे। लेकिन इस बार कोरोना का कहर है। उन्होंने न तो किसी से मिलने का कार्यक्रम रखा है और न ही किसी बड़े आयोजन के लिए हां कहा है। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक वैसे तो मंझे हुए डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है और इसी वजह से 10 जनवरी 1974 को जन्मे और दो बच्चों के पिता ऋतिक आज करोंड़ों के मालिक हैं।