Personality Development, स्मार्टनेस वार्डरोब में रखिए और रोज़ पहनिए

आप सफल हैं। फिर भी लोग आपकी ओर आकर्षित क्यों नहीं होते? जानते हैं सीरत को निखारने के 6 स्टेप्स।

नई दिल्ली। आप भीड़ में अलग दिखें इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। सिर्फ ब्रांडेड कपड़े व टपर-टपर इंग्लिश बोलना काफी नहीं है। आपको ख़ुद को निखारना पड़ेगा। यदि इसके लिए जुनूनी हैं तो खुद से बहुत मेहनत करनी होगी। जानते हैं Personality Development के बेस्ट स्टेप्स।

1 बैलेंस दिखें

उम्र को देखते हुए कपड़े व मेकअप का चयन करना चाहिए। आपका आउटफिट, मेकअप, बोलने की तहजीब, बाॅडी लैंगवेज आदि में बैलेंस होना बहुत जरूरी है। कुल मिलाकर न आप टिपिकल बहन जी जैसी लगे और न ही बिंदास लड़की।

2 जज्बातों को व्यक्त

बातों का अंबार दिल में दबा रहता है, जो इकटठा होते हुए दिल पर बोझ बन जाता हैैं। यह बोझ एक तनाव का कारण बनता है। यह तनाव धीरे-धीरे आपकी खूबसूरती आपसे छीनता है। जज्बातों को व्यक्त करने से मन में बोझ नहीं रहता और परेशानियों का हल भी निकलता है।

3 शर्म छोड़ें

बीती बातों को याद कीजिए। ऐसे कई अवसर आए होंगे जब आपको दूसरों के सामने किसी कारणवश शर्मिंदा होना पडता होगा। शर्मिंदगी के मौकों को याद करें। यह शर्मिंदगी का कारण क्या है। कारण जानने के बाद आप इनसे दूर रहने की कोशिश करेंगे।

4 स्माइन प्लीज़

अपनी खूबसूरती में मुस्कुराहट का गहना पहनकर इजाफा करें। याद रहे आपकी यह मुस्कान सौ फीसदी असली होनी चाहिए। बनावटी हंसी से आपका व्यक्त्वि में घंमडी व्यक्तिव का टैग लग जाएगा। असली मुस्कान चेहरे पर रखें हमेशा और इसकी बानगी आंखों को भी देनी चाहिए। देखिए फिर कैसे आपकी सुंदरता में चार-चांद लगते हैं।

5 गुणों के गहने पहनें

गुणों के गहनों में शामिल करें दया, सहानुभूति, समरसता, विनोदप्रियता, देश-विदेश की जानकारी, दूसरों का माफ करना, बडप्पन दिखाना, मौके अनुसार बोलना। इन गहनों से आप ही नहीं दूसरे भी आपके कायल हो जाएंगे।

6 बॉडी लैंग्वेज में सुधार लाएं

किसी से भी बातचीत के दौरान आत्मविश्वास से बात करें। नजरें झुकाकर बात न करें। दोनों हाथों कस कर बंद करके बात न करें। नजरें फेरकर बात न करें। आपकी इन शारीरिक संकेतों से सामने वाला स्वयं को हीन समझेगा। नतीजतन वह आपसे दूरी बनाना बेहतर समझेगा। और लोग आपसे दूर होते जाएंगे।