Independence Day 2022 : देश में जगह-जगह किया गया झंडातोलन, शहीदों को किया जा रहा है याद

नई दिल्ली। भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के हर कोने में कई आयोजन किए गए। संस्थानों के प्रमुखों ने ध्वजरोहण किया। सीमाओं पर देश के जवानों ने देश की आन बान और शान तिरंगा को फहराया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ITBP के जवानों ने सिक्किम में 18,800 फीट की ऊंचाई पर स्वतंत्रतादिवस मनाया। भारतीय नौसेना युद्धपोत INS तबर ने मोम्बासा में #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तवांग में अलग-अलग पर्वत श्रृंखलाओं पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना में विधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।