अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने बताया योग का महत्व

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों—प्रियम्वदा कांत, आशी सिंह और सायली सालुंखे—ने योग के प्रति अपने अनुभव साझा किए।

‘तेनाली रामा’ की शारदा यानी प्रियम्वदा कांत ने कहा कि वह दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करती हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से संतुलित रखता है।

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ की कैरी शर्मा, आशी सिंह ने बताया कि रोज़ के दस मिनट का योग अभ्यास भी उन्हें शांति और आत्म-संयम प्रदान करता है।

वहीं ‘वीर हनुमान’ की माता अंजनी, सायली सालुंखे ने कहा कि योग उनके लिए आत्म-चिंतन का माध्यम है और इससे उन्हें जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

तीनों कलाकारों ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं न कि केवल एक ट्रेंड समझें।