किसानों को रोकने के लिए जमीन पर लगाया गया लोहे का कील

रणदीप सुरेजवाला ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है, और... झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी/शाह का न्यू इंडिया यही तो है ?

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दिया गया है। कुछेक जगह पर स्थायी बेरिकेडिंग की खबर आ रही है, तो सिंघु और टीकरी बाॅर्डर पर लोहे का कील लगाया गया है। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

गाजीपुर बाॅर्डर पर हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी को तैनात कर दिया गया है। कुछ लोगों ने लोहे की कील लगाने का विरोध भी किया है। उन लोगों का कहना है कि यदि किसान यहां से गुजरेंगे, तो उन्हें गंभीर जख्म हो सकता है। वैसे, प्रशासन इसको लेकर कोई बात करने को तैयार नहीं है।

इसका विरोध करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है, और… झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी/शाह का न्यू इंडिया यही तो है ?

वहीं, अतिरिक्त सीपी ट्रैफिक, आउटर रेंज, दिल्ली की ओर से कहा गया है कि किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से गाज़ीपुर बॉर्डर को ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। आनंद विहार, चिल्ला, DND, अप्सरा, भोपरा और लोनी सीमाओं से वैकल्पिक मार्ग लें।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी की हिंसा के सिलसिले में एक व्यक्ति आकाश प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर CISF कर्मियों पर तलवार से हमला करने का आरोप है। 26 जनवरी की हिंसा के संबंध में अब तक कुल 44 FIR दर्ज़ की गई हैं और 128 लोगों को गिरफ्तार किए गए है।