नई दिल्ली। आज सुबह धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के मुख्य द्वार और दिवारों पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले। इसके बाद यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे देश में फैल गई। प्रशासनिक महकमा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया आने लगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व कवि डॉ कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया पर भी लोग खूब कमेंटस दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से कहा गया है कि जांच के आदेश दिए हैं और FIR दर्ज़ की गई है। बताया गया है कि रात में इस घटना को अंजाम दिया है। CCTV में तस्वीरें कैद होनी के उम्मीद है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम राज्यों से सटे बॉर्डर की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं।
इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) May 8, 2022
धर्मशाला एसीडीएम शिल्पी बेक्टा की ओर से कहा गया है कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। यहां पुलिस अधिकारी पहले ही मौजूद थे। मामले में प्राथमिकी जांच शुरू कर दी गई है। हम हिमाचल सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करेंगे। हम जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कह सकते। SP कांगड़ा, खुशाल शर्मा ने कहा कि यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है। हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम आज केस दर्ज़ करने जा रहे हैं।
डॉ कुमार विश्वास ने कहा , ”देश मेरी चेतावनी को याद रखे,पंजाब के वक्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं…” वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए।
देश मेरी चेतावनी को याद रखे 🇮🇳🙏
पंजाब के वक़्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नज़र है।मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूँ 🙏 https://t.co/oD5Ti4eIgd— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 8, 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ”पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।”
पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.
जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।
— Manish Sisodia (@msisodia) May 8, 2022