मिटेगा गुलामी के निशान, 1 जुलाई से लागू होने वाले नए 3 क्रिमिनल लॉ

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023

नई दिल्ली। देश में अब गुलामी के हर निशान कानून व्यवस्था से मिट जाएंगे। यानी अब न्याय के नये अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से तीनों नए आपराधिक कानूनों को आगामी 1 जुलाई 2024 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। राषट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से तीनों नए आपराधिक न्याय विधेयकों को दिसंबर में मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही ये तीनों नए विधेयक कानून बन गए थे। ये हैं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023।