मीडिया महामंथन में स्वास्थ्य लेखन के लिए मिला निशि भाट को मिला सम्मान

नई दिल्ली। मूल रूप से लखनऊ निवासी निशि भाट को मीडिया महामंथन में पत्रकारिता में स्वास्थ्य पत्रकारिता की श्रेणी में सर्वोच्च लेखन प्रिंट श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। दिल्ली के द अशोका होटल में आयोजित यह पुरस्कार असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर की उपस्थिति में दिया गया। इस अवसर पर पांचजन्या के संपादक हितेश शंकर, आर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर सहित कई वरिष्ठगण उपस्थित थे। मीडिया महामंथन 2022 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों के सवालों का जवाब दिया।
सुश्री निशि भाट ने पत्रकारिता की शुरूआत वर्ष 2005 में एक स्थानीय पत्रिका खरिका वार्ड से की, जिसमें जनसमस्याओं को उजागर करने का मौका मिला। दैनिक जनसत्ता एक्सपे्रस लखनऊ संस्करण से जुड़ने के बाद स्वास्थ्य पत्रकारिता के रूप में उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया। लखनऊ पीजीआई से लेकर नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य लेखन के अपने इस दौर में उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान से सुशोभित किया गया। वर्ष 2007 में निशि ने लखनऊ के बाद नोएडा अमर उजाला के लिए जूनियर पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। इसके बाद वर्ष 2010 में दैनिक हिंदुस्तान नई दिल्ली संस्करण के लिए वरिष्ठ संवाददाता के रूप में काम करना शुरू किया। दिल्ली में स्वास्थ्य पत्रकारिता में काम करते हुए उन्होंने देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स की कई जनोपयोगी खबरें लिखी, इसके साथ ही भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान आईसीएमआर से शोध परक सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाया। बेहतर काम को देखते हुए वर्ष 2013 में निशि को हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा प्रमुख संवाददाता पद पर पदोन्नित दी गई। वर्ष 2017 से वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर नवभारत टाइम्स, दैनिक अमर उजाला और दैनिक जागरण के लिए लेखन कार्य कर रही हैं। कोविड के समय में देश में शुरू किए गए पहले व्यस्क टीकाकरण कार्यक्रम में निशि ने अहम भूमिका निभाई। अपनी लेखनी के जरिए टीके को लेकर लोगों के भ्रम और गलत जानकारियों को दूर करने में सहायता की। निशि यूनिसेफ और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कई अहम प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। वर्तमान में निशि अपने सेहत365 स्वास्थ्य पोर्टल के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं।