पूर्वांचल के लोगों ने लिखी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के जीत की कहानी

भाजपा और कांग्रेस के बीच आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प के रूप में लोगों को दिखाई पड़ रही है। हाल ही में जिस प्रकार से चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, उससे यही लगता है। आप विधायक संजीव झा का कहना है कि इस जीत में पूर्वांचल और बिहार के लोगों का खासा योगदान रहा है।

नई दिल्ली/पटना। आम आदमी पार्टी अन्य दलों से भले ही छोटी हो, लेकिन अपनी कथनी और करनी में सबसे बड़ी है। दिल्ली में जो कहा, उसे पूरा किया। इसी भरोसे पर चंडीगढ़ की जनता ने विश्वास किया है। नतीजा, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद जश्न मना रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी और दिल्ली से विधायक श्री संजीव झा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और श्री अरविंद केजरीवाल जी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी छोटी व ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा।
विधायक श्री संजीव झा ने कहा कि इस चुनाव के दौरान हमने बीते महीने भर से चंडीगढ़ में अपने लोगों के साथ बिताया है। बिहार का हर व्यक्ति जो चंडीगढ़ गया है, उसने अपने मेहनत और खून पसीने की कमाई से वहां अपना मुकाम बनाया है। हमने सैकड़ों अपने परिवारों से मुलाकात की है। उनके साथ जो कुछ दिक्कतें आ रही थीं, उसे दूर करने का वचन दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी सत्ता में आ चुकी है। सबकी समस्याओं का निदान हो जाएगा। विधायक श्री झा ने कहा कि हम बिहार के लोगों का स्वभाव है कि हमें खुद पर सबसे अधिक भरोसा होता है। कोई हमारे साथ विश्वासघात करे, तो उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। चंडीगढ़ में रह रहे हमारे भाइयों की भी यही सोच है, जिसका परिणाम है कि भाजपा के मेयर रहे श्री रविकांत शर्मा भी चुनाव हार गए। भाजपा के पूर्व महापौर श्री रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 हार गए। यहां आप उम्मीदवार श्री जसबीर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर श्री दवेश मौदगिल चुनाव हार गए हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यही तो जनता की सबसे अधिक शक्ति है।


आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी विधायक श्री संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपना संगठन का विस्तार कर रही है। हाल ही में तिरंगा यात्रा के दौरान राजधानी पटना के भाई-बहनों ने हमें अपना समर्थन दिया है। हम जल्द ही राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे ही आयोजन करने वाले हैं। बिहार सरकार की कई गलत नीतियां का खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है। आम आदमी पार्टी बिहार को एक बेहतर विकल्प देने के लिए लगातार अपना संगठनात्मक विस्तार कर रही है।