Political News, ये क्या कह दिया पूर्व राज्यपाल ने, लो पड़ गए ना लेने के देने

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपल अजीत कुरैशी ने अपमानजनक टिप्पणी के लिए राजद्रोह और धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की कोशिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहीं बात नहीं थमी उन्होंने योगी सरकार की तुलना “राक्षस“ से भी कर दी है। जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली। ठीक ही कहते हैं बड़े-बुजुर्ग। हमेशा सोच-समझकर ही बोलना चाहिए। अन्यथा कब मुंह से क्या निकल जाए, जो बात का बतडंग बना दे। भले ही आपकी मंशा कुछ नहीं हो कहने की। आज कुछ ऐसा हुआ।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ प्रदेश सरकार के विरोध में कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए राजद्रोह और धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की कोशिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

भाजपा नेता आकाश कुमार सक्सेना ने रविवार को रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सक्सेना ने आरोप लगाया कि कुरैशी सपा नेता आजम खान के घर गये और उनकी पत्नी तज़ीन फातमा से मिलने के बाद अपमानजनक बयान दिया और योगी आदित्यनाथ सरकार की तुलना “राक्षस, शैतान और खून पीने वाले दरिन्दे” (राक्षस) से की।

ये मामले दर्ज हुए

इस मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अजीज कुरैशी पर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए (धर्म, जाति, आदि के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने वाला भाषण देना), 124ए (राजद्रोह), और 505 1 बी- (सार्वजनिक शांति के विरूध्द अपराध करने के आशय से असत्य कथन) के तहत मामला दर्ज किया गया है।