प्रयागराज। किसान आंदोलन और हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। लगता है कि जैसे कांग्रेस नेताओं को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार को खरी-खोटी सुना रही है।
प्रयागराज में नाविकों के लिए सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि कानूनों से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों का फायदा हो रहा है। इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है वो आपकी भलाई के लिए नहीं है, वो कानून उद्योगपतियों की भलाई के लिए है।अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और यूपी पुलिस को शर्म आनी चाहिए। मैंने वीडियो देखा कि किस तरह आपको पीटा और आपकी नाव तोड़ी। इस मुद्दे को हम उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे।
जिन निषादराज केवट ने भगवान राम को गंगा पार करवाई थी, उन्हीं के वंशजों पर, उनकी नाव पर प्रहार करके भाजपा ने अहंकार दिखाया है।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi सहित पूरी कांग्रेस निषाद समुदाय के अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।#निषादों_संग_प्रियंका_गांधी pic.twitter.com/ZEkT9fSBYJ
— Congress (@INCIndia) February 21, 2021
प्रयागराज के बाँसवार गाँव में भाजपाई हुकूमत की निरंकुशता का शिकार हुए निषाद समुदाय का दर्द बांटने और उनकी आवाज उठाने पहुंची। मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर दमन के विरोध में हरदम खड़ी नजर आएगी। जिन निषादराज केवट ने भगवान राम को गंगा पार करवाई थी, उन्हीं के वंशजों पर, उनकी नाव पर प्रहार करके भाजपा ने अहंकार दिखाया है। पूरी कांग्रेस निषाद समुदाय के अधिकारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।