नई दिल्ली। शुरुआत में गति भले ही मंद रही हो, लेकिन अब कोरेाना वैक्सीन को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। भारत में लोग आगे आकर अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी इसके लिए जनता को धन्यवाद दिया जा रहा है। साथ ही मंत्रालय देश की जनता से अपील कर रहा है कि आपकी जब बारी आएगी, तो टीका जरूर लगाएं।
रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कुल 1,10,85,173 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 14,264 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,91,651 हुई। 90 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,302 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,45,634 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,89,715 है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से कहा गया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,09,31,530 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/9KbzyJ1HLl
— ICMR (@ICMRDELHI) February 21, 2021
बता दें कि वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं। भारत के कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,43,127 है। कुछ राज्यों में दैनिक नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हो रही है। केरल में दैनिक नए मामलों में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले सप्ताह के दौरान, महाराष्ट्र में दैनिक नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जो आज देश में दैनिक नए मामलों की सर्वाधिक संख्या प्रदर्शित करती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में 6,112 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए है।