मुंबई। ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का एक्सटेंडेड वर्जन – ‘पुष्पा 2: द रूल – रिलोडेड’, जिसमें दर्शकों को मिलेगा 20 मिनट का अनदेखा कंटेंट। यह विशेष संस्करण 29 जून, रविवार को शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित होगा।
निर्देशक सुकुमार ने कहा, “पुष्पा की दुनिया जितनी जटिल है, उतनी ही गहराई से इसे और भी देखा जाना चाहिए। इस एक्सटेंडेड कट में ऐसे दृश्य शामिल हैं जो पुष्पा के सफर को और गहराई देते हैं। हमें खुशी है कि ज़ी सिनेमा इसे पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचा रहा है।”
इस विशेष संस्करण में कुछ नए एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक पल, और जोरदार डायलॉग्स शामिल हैं, जो कहानी को और समृद्ध बनाते हैं। फिल्म में पुष्पा राज और श्रीवल्ली के रिश्ते के नए पहलुओं को दिखाया गया है, साथ ही विरोधियों के साथ उसके तीखे टकराव को भी विस्तार से दर्शाया गया है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ने पहले ही व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं और अब ‘रिलोडेड वर्जन’ दर्शकों को देगा और भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और इमोशन का फुल डोज़। इस वर्जन में हर वो लम्हा है जो थिएटर में नहीं दिखा













