• बिजनेस
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • टेक ज्ञान
  • खेल संबंधी
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • वायरल
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडिओ
Search
The National Bulletin Hindi The National Bulletin Hindi
  • हिंदी
    • Select Language
    • English
The National Bulletin Hindi The National Bulletin Hindi
  • बिजनेस
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • टेक ज्ञान
  • खेल संबंधी
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • क्राइम
  • वायरल
  • ओपिनियन
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडिओ
Home मनोरंजन अनोखे ढंग से लॉन्च हुआ रैपर शतरंज का रैप सॉन्ग “फील लाइक...
  • मनोरंजन

अनोखे ढंग से लॉन्च हुआ रैपर शतरंज का रैप सॉन्ग “फील लाइक ए गैंगस्टा”

By
Subhash Chandra
-
October 9, 2023
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
ReddIt

    मुंबई। संगीत जगत में दिन प्रतिदिन नए प्रयोग किये जा रहे हैं। युवा पीढ़ी द्वारा गैंगस्टा रैप या गैंगस्टर रैप के बढ़ते चलन को देखते हुए एक युवा रैपर शतरंज का पहला गैंगस्टा रैप सॉन्ग “फील लाइक ए गैंगस्टा” इन्फिनिक्स म्युज़िक द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है जिसे दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुम्बई के इस्पातो माई लर्न कॉफी में ये गीत अनोखे ढंग से लॉन्च किया गया। इस सॉन्ग के निर्माता विश्वास त्यागी और उदित ओबेरॉय एवं निर्देशक आदित्य जैन हैं। लॉन्च के अवसर पर रैपर शतरंज ने इस गाने पर परफॉर्म भी किया, वहां मौजूद सभी मेहमानों ने उनकी एनर्जी को बहुत सराहा।
    निर्देशक आदित्य जैन ने कहा कि गैंगस्टा रैप या गैंगस्टर रैप विदेशों में काफी पॉपुलर रहा है जो गायकी व डांस की एक शैली है। शहरी सड़कों पर घूमने वालों के खास कल्चर को ऐसे गीतों में प्रस्तुत किया जाता है। गैंगस्टर रैप को मुख्यधारा की लोकप्रियता हासिल हुई है। जब मैंने रैपर शतरंज के लिखे कुछ रैप सॉन्ग सुने तो लगा कि इन के गीत को गैंगस्टर रैप के रूप में दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। फिर जब निर्माता विश्वास त्यागी और उदित ओबेरॉय ने शतरंज को सुना तो वे इनके फैन हो गए और इस तरह इस गीत की प्लानिंग हुई।
    निर्देशक ने आगे बताया कि शतरंज एक हार्डकोर रैपर हैं। अपने दिल की बात अलग अंदाज में कहते हैं। जब वह दस साल के थे तब से रैप गीत लिखते आ रहे हैं। जिनका स्टाइल अलग है। वह समाज की बातों को अपने जज़्बात को रैप के रूप में पेश करते हैं। गैंगस्टा रैप के विजुअल्स ब्लैक एंड व्हाइट होते है। हमने इसे कलर शूट किया था मगर गैंगस्टा म्युज़िक का ऐसा फॉर्म है जिसमे वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट ही होते हैं। हमने इस गाने में कोई हथियार, लड़की को नहीं दिखाया बस रैपर का एक एटीट्यूड, एक स्टाइल दर्शाया गया है जो दर्शकों को अलग ही दुनिया में ले जाता है।
    शतरंज का असली नाम तरुण मेहरा है जो पंजाब से हैं। वह रैपर बोहेमिया को अपना आइडल मानते हैं। वह कहते हैं “इस गाने में मैं सेल्फ एटीट्यूड की बात कर रहा हूँ कि समाज मे किसी से डर कर मत जियो। यह एक मोटिवेशनल सॉन्ग है।”
    निर्देशक का कहना है कि शतरंज की न सिर्फ आवाज़ अलग है बल्कि अपने लिरिक्स के माध्यम से भी वह कुछ कहना चाहते हैं। इसकी शूटिंग लुधियाना, चंडीगढ़, रोहतक, दिल्ली, मायापुरी, नोएडा, आगरा, जयपुर, गुड़गांव, राजस्थान और मुम्बई में की गई है। इसमे पूरा भारत दिखाया गया है।”
    शिवाय प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने इस रैप सॉन्ग के गीतकार, कम्पोज़र और सिंगर शतरंज हैं जबकि म्युज़िक किस्सू राजपूत ने दिया है। एडिटर जीत सिंह मेहता, डीओपी पिंकू चौहान, क्रिएटिव डायरेक्टर सचिन हलकुंडे, इपी विक्की गुप्ता, लाइन प्रोड्यूसर रोहित तिहारा हैं। इस प्रोजेक्ट में जयंत सनवाल और रोहित शर्मा का विशेष आभार जताया गया है और फेयर फॉक्स ग्रुप नॉएडा से इयोन प्रोजेक्ट का भी सपोर्ट हासिल रहा है। इस अवसर पर सिंगर हरिका और सिंगर विक्की मार्ले भी उपस्थित थे जो कंपनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।

    • TAGS
    • Rapper Shatranj's rap song "Feel Like a Gangsta" launched in a unique way
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    ReddIt
      Previous articleAssembly Election 2023 : चुनावी शंखनाद !!! इस दिन होंगे इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
      Next articleAssembly Election 2023 : सभी दलों ने चुनाव की तारीखों के बाद अपनी अपनी जीत का किया दावा
      Subhash Chandra

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      मनोरंजन

      भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही आएगी

      मनोरंजन

      शतक ट्रेलर लॉन्च: संघ के 100 वर्षों की अनकही कहानी, मिथकों और इतिहास पर एक नई रोशनी

      मनोरंजन

      रहस्यों की देवी पार्वती: ‘नागबंधम’ के पोस्टर में छाईं नभा नतेश

      मनोरंजन

      निक्की तंबोली ने एयरपोर्ट को बनाया फैशन रनवे

      मनोरंजन

      विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की ‘गांधी टॉक्स’ के साथ मीरा चोपड़ा का प्रोडक्शन डेब्यू

      मनोरंजन

      भगवान गणेश ने सिंधुरासुर का किया पराभव, ‘गणेश कार्तिकेय’ में अष्टविनायक आस्था यात्रा का नया अध्याय आरंभ

      Subscribe Our Newsletter

      Stay updated with what's latest

      Error: Contact form not found.

      EDITOR PICKS

      अराजक तत्वों के हुड़दंग से वेव सिटी स्थित स्कूल के सैकड़ों...

      February 17, 2026

      केंद्रीय जांच की मांग से गरमाई सियासत: ननकीराम कंवर का पीएम...

      February 13, 2026

      भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 2026 में ही आएगी

      January 19, 2026

      POPULAR POSTS

      संपन्न हुआ ली डिवाइन नेशनल ब्यूटी पेजेंट का सीजन 02 का...

      December 23, 2020

      हाथरस: कहीं अधिकारियों ने भ्रम में तो नहीं डाला सीएम योगी...

      December 20, 2020

      दूसरे गर्भ धारण में घातक हो सकती है सिजेरियन स्कार एक्टोपिक...

      December 16, 2020

      POPULAR CATEGORY

      • राष्ट्रीय4082
      • पॉलिटिक्स1906
      • मनोरंजन1884
      • बिजनेस871
      • लाइफस्टाइल848
      • दुनिया688
      • खेल संबंधी623
      • क्राइम616
      The National Bulletin Hindi
      ABOUT US
      Phone: +91 8447-3246-93
      Website: hindi.thenationalbulletin.in
      Contact us: info@thenationalbulletin.in
      FOLLOW US
      • About Us
      • Author
      © NEWS TNB PVT. LTD.
      | Powered by ITiansWeb
      MORE STORIES

      विख्यात ऑस्ट्रेलियाई प्राकृतिक चिकित्सक और अंतर्राष्ट्रीय लेखिका बारबरा ओ’नील मई में...

      April 23, 2025

      अदिवि सेष ने किया ‘गुडाचारी 2’ का ऐलान, बोले – “मैं...

      September 20, 2025
      Go to mobile version