Relationship को कहीं आप ही तो खराब नहीं कर रहे?

आप सही हैं हमेशा। आप गलत हो ही नहीं सकते। इन बातों से कोई रिलेशनशिप महकता नहीं। दूूरियां आना तय है।

नई दिल्ली। पर्सनल रिलेशनशिप में एक हद तक लड़ाई, झगड़, तू-तू-मैं रिश्ते को महकाती है। पर इसे आदत में शुमार नहीं करें। वरना देर नहीं लगेगी सब शून्य होने में। कई बार आपको लगता है कि हम तो उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं करते। पर वो उखड़े-उखडे़ रहते हैं। अभी संभल जाएं। स्वीकारें कुछ गलतियां आपसे होती हैं। जानते हैं ऐसी गलतियों को।

पुरानी बातों की चर्चा

नई और पुरानी गर्लफ्रेंड/बाॅयफ्रेंड की तुलना भी रिश्ते में दरार ले आएगी। याद रहे वर्तमान आपके लिए कितना ही दिल अजीज क्यों न हो लेकिन भूत की खठठ-मीठी यादें आपका वर्तमान और भविष्य का अस्तित्व मिटा देंगी। यानी पुराने यारने पर भूलवश भी चर्चा नहीं करें।

आई लव यू

आई लव यू’ वाक्य जादुई वाक्य है। बात-बात पर आप उन्हें आई लव यू बोंलें। फिर देखिए कैसे दौड़े आएंगे आपके पास। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, यह एक वाक्य ही काफी होता है, उसे ठीक करने के लिए। नाराज़गी भी है तो आई लव यू बालें और उनका दिल जीतने की कोशिश करें।

फूडी बनिए

नए-नए स्वाद चखना एक तरह का जुनून होता है। खाने-पीने के बात पर टीका-टिप्पणी नाराजगी का आलम इतना बढ सकती है कि रिश्ते में चुप्पी पसर जाए। अगली आप दोनों टेबल पर हों तो उन पलों को एंज्वाए करें। साथ ही पार्टनर को नाराज नहीं करना चाहते तो खाने-पीने के लंबे आॅर्डर पर कोई सवाल नहीं करें।

शिकायत नहीं

बात-बात पर शिकायती अंदाज़ छोड़ दें। ऐसा करते रहे, तो यें बात चिंगारी की तरह फैलेगी। यही नहीं उनकी आदत का रोना रोकर आप उन्हें खुद को गलत साबित करने का मौका दे रही हैं। यहीं से छोटी सी बात तू-तू मैं-मैं फिर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न कर देती है।

मेरी मम्मी, मेरी बहन

गर्लफ्रेंड या पार्टनर की कभी उसकी मां या बहन से तुलना न करें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर शख्स अपनी एक अलग पहचान चाहता है, तो फिर उसकी तुलना किसी से क्यों की जाए।

अपनी खामियां

अपनी कमियों, खामियों को भी टटोलें। हमारा सही सोचने का ढंग ही हमें सही दिशा में ले चलने के लिए सहायक होगा। फिर हमें औरों से शिकायत नहीं होगी।