नई दिल्ली। इस समय गर्मी बहुत बढ़ रही है। उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा गर्मी की ताप से जल रहा है। मंगलवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा तथा राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
इस बाबत LG का बड़ा फैसला किया। उन्होंने कहा कि भीषण लू के मद्देनजर निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने का निर्देश दिया है। राज निवास के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने भीषण लू के मद्देनजर निर्देश दिया कि मजदूरों को पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराया जाए और बस स्टैंड पर घड़े रखे जाएं। दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस यानी हाफ सेंचुरी लगा चुका है। राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है।
उत्तर और मध्य भारत का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा तथा राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। इनमें मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह इस मौसम में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। हालांकि, मुंगेशपुर और नरेला में 2022 में मौसम केंद्र स्थापित किया गया था और उनके पास केवल पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड है।