नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक V-STROM SX को चार नए रंग विकल्पों और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया है। नए रंगों में पर्ल फ्रेश ब्लू, चैंपियन येलो, पर्ल ग्लेशियर व्हाइट और ग्लास स्पार्कल ब्लैक शामिल हैं। बाइक का डिजाइन अब और भी स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखता है।
लॉन्च के साथ ही कंपनी ने V-STROM एसएक्स राइडर्स के लिए पहली बार हिमालय की 10-दिन की एक्सपीडिशन का भी आयोजन किया। यह यात्रा दिल्ली से लेकर लेह तक की चुनौतीपूर्ण पहाड़ी सड़कों से होकर गुजरती है। इसमें राइडर्स को हाई-अल्टीट्यूड राइडिंग, सुरक्षा और एडवेंचर फोटोग्राफी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
V-STROM SX 249cc इंजन से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ ईंधन की बचत भी करता है। बाइक की कीमत दिल्ली में ₹1,98,018 रखी गई है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर, लोन और वारंटी जैसे फायदे भी उठा सकते हैं।
यह बाइक एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट साथी साबित होगी।















