नई दिल्ली। & TV के पॉपुलर शो भाभीजी घर पर हैं कि अनीता भाभी का ये लुक आपका मुंह खुला ही रह जाएगा। एक बार देख तो लें। आपको क्या लगा कि नेहा हर वक्त साड़ी पहने रहती हैं। कल इंस्टाग्राम पर नेहा ने अपने कुछ फोटोज शेयर किए। सब में नेहा कमाल की लग रहीं थीं।
मिरर सेल्फी में नेहा
नेहा पेंडसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कल नेहा पेंडसे ने ब्लू मोनोकनी में खुद की एक फोटो शेयर की है। यह एक मिरर सेल्फी है। फोटो में नेहा पेंडसे की टोन्ड फिगर बखूबी देखी जा सकती है। फोटो शेयर करते हुए नेहा पेंडसे नेकैप्शन में लिखा, तुमसे मिलने के लिए मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं।
सौम्या टंडन को किया रिप्लेस
जनवरी 2021 में नेहा पेंडसे ने सौम्या टंडन यानी अनीता भाभी को शो भाभीजी घर पर हैं में रिप्लेस किया था। बता दें कि मेकर्स ने कई एक्ट्रेसेस को इस किरदार के लिए अप्रोच किया था, लेकिन आखिर में नेहा को फाइनल किया गया था। दिसंबर 2021 में नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सौम्या के बाद ऑडियंस ने उनका स्वागत उस तरीके से नहीं किया था, जैसा वह उम्मीद कर रही थीं। बाद में जाकर फैंस उनके काम को पसंद करने लगे थे। गौरतलब है कि नेहा पेंडसे भी एक पॉपलुर टीवी स्टार हैं। वह हिंदी, मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी नेहा नजर आ चुकी हैं।