Telly Talks : जब था अनीता हसनंदानी को डिप्रेशन, तब एकता कपूर आगे आईं थीं

टेलीविजन इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में अनीता हसनंदानी भी डिप्रेशन से जूझ रही थी। उस समय एकता कपूर ने उनका हाथ थामा और जिंदगी को फिर मिलवाया एकता कपूर ने। यह खुलासा एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर किया है।

नई दिल्ली। स्क्रीन पर हर किसी को सफलता नसीब नहीं होती। धैर्य और काम में दम है तो सफलता जरूर मिलेगी। यह राह इतनी असान नहीं होती। कई बार सबकुछ होते हुए भी असफलता का मुंह देखना पड़ता है। ऐे में में डिप्रेशन जकड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के साथ। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अनीता ने कई फेलियर्स देखें हैं, जो उन्हें अवसाद की काली दीवारों में कैद कर गया था। उस समय प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनकी मदद की थी। यह अनीता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इतना ही नहीं अनीता ने एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। यह है सेल्फी, जिसमें एकता कपूर, पति रोहित और वो हैं। इसे पोस्ट करते हुए अनीता ने लिखा है- “एकता आप अपने द्वारा बनाए गए हर स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर की प्रोटोटाइप हैं। आप एक सच्ची दोस्त और मजबूत इरादों वाली महिला हैं। इतने सालों की दोस्ती एक ऐसे रिश्ते में बदल गई, जहां हम कोई सवाल किए बिना ही एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप ने ना सिर्फ डिप्रेशन से बाहर आने में मेरी मदद की, बल्कि मुझे एक नई शुरुआत भी दी। कभी हार ना मानना उन लाखों चीजों में से एक है, जो मैंने आपसे सीखा है। आपकी वजह से मैं सिक्योर महसूस करती हूं। आप दुनिया के हर मायने में हो, मेरे जीवन की नियति। एकता को दोस्त कहना एक अंडरस्टेटमेंट है। वो मेरे परिवार का हिस्सा हैं और वो मेरी नियति हैं।“