नई दिल्ली। रविवार खुश खुशखबरी लेकर आया है। ऐतिहासिक स्थल के बेहतर रखरखाव और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की वजह से छह दिनों तक बंद रहे विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को रविवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया। इस 330 मीटर (1,083 फुट) ऊंचे टावर के संचालक ने एक बयान में कहा कि नवीकरण कार्य के लिए 2031 तक “महत्वाकांक्षी 38 करोड़ यूरो (लगभग 41.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का निवेश” आवंटित करने का वादा किया गया जिसके बाद श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी संघों के साथ एक समझौता हुआ। संचालक ने इस सप्ताह वेतन को लेकर भी बातचीत शुरू की है जिसे अगले महीने अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने टिकट बिक्री से राजस्व के अनुपात में वृद्धि की मांग की है। पिछले साल, देश की पेंशन प्रणाली में सुधार की सरकार की योजना के खिलाफ पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्मारक को 10 दिनों तक आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।
हड़ताल के बाद फिर गुलजार हुआ Eiffel Tower
कर्मचारियों की छह दिन की हड़ताल के कारण बंद था Eiffel Tower।