नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, माघ बिहु और पोंगल की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा- “लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, माघ बिहु और पोंगल के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विविधता में एकता के प्रतीक, ये सभी पर्व भारतीय संस्कृति के वाहक हैं। मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी देशवासियों के बीच प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन को ओर अधिक मजबूत बनाएं।”
Greetings to all on Lohri, Makar Sankranti, Magh Bihu and Pongal. These festivals symbolise India's unity in diversity and are the carriers of our culture. May these festivals bind fellow citizens in bonds of love and harmony and bring happiness and prosperity to all.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 13, 2023
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा- “लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष पर्व के शुभ अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। जैसे ही सूर्य उत्तरायण में अपनी उत्तर दिशा की यात्रा पर निकलता है, हम देश भर में अपने फसल के मौसम को प्रकृति की उदारता के लिए उल्लास और गहरी कृतज्ञता के साथ मनाते हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग नामों से जाने जाने वाले ये त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता में निहित आवश्यक एकता के प्रतीक हैं। यह त्यौहारों का मौसम हमारे सभी नागरिकों के लिए समृद्धि, शांति और खुशी लाए, और हमें जोड़ने वाले सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करे।